मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय गांव में मंगलवार की शाम भू-विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। घायल रीता देवी, राजू पासवान, दुधू पासवान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़िता रीता देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मुन्ना पासवान, सुगंती देवी, सुबोध पासवान, आमोद पासवान, राजन पासवान, रजनीश पासवान समेत आठ लोगों को आरोपित किया है। पीड़िता ने जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.