भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के मरसड़ा गांव में भू विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं समेत कईयों को चोटें आईं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। उक्त गांव निवासी हंसलाल यादव ने तहरीर में कहा कि भाई से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर 17 मार्च की शाम को मारपीट कर लिया। सिर पर वार करने के कारण गंभीर चोटें आईं। बीच बचाव करने आई बहू संग मारपीट एवं गाली गलौच किया गया। कोइरौना थाने की पुलिस ने मनीराम यादव, कपिल यादव, सुरेंद्र यादव एवं लोलारख के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...