जौनपुर, मार्च 6 -- चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। परसौड़ी गांव में भू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसौड़ी गांव निवासी सभाजीत ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे उनका भतीजा राजू कुमार घर से काम पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही जीता प्रसाद, सुरेंद्र राम, अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार ने भू विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। सभाजीत का आरोप है कि भतीजे को बचाने पहुंचे विनीत कुमार पुत्र सभाजीत, राजन कुमार एवं उनकी पत्नी चन्दा देवी को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद के खिलाफ प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.