भू-विवाद में महिला सहित तीन घायल
जौनपुर, अप्रैल 1 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र में भू-विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी सुनीता देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के अंकित, राजू, रमेशचंद्र और उमेशचंद्र उनकी आबादी की भू कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुनीता देवी, उनकी सास धर्मा देवी और पुत्री अंशिका के साथ मारपीट की। पुलिस चारों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.