जौनपुर, अप्रैल 30 -- महराजगंज। क्षेत्र के बैहारी गांव निवासी रेशमा पटेल पत्नी अनिल पटेल मंगलवार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि भू- विवाद को लेकर पड़ोसी रामपाल गाली गलौज देते हुए लात घुसों से पिटाई किया। बीच बचाव करने आई देवरानी कल्पना पटेल को भी सरिया से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...