लखीमपुरखीरी, मई 27 -- नौगवां। मझगई थाना क्षेत्र के चौखड़ा फार्म में घूरे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने अपने पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मझगई पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चौखड़ा फार्म निवासी दयाल सिंह पुत्र जागीर सिंह ने थाना मझगई में तहरीर देखकर बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोस के ही बलजीत सिंह पुत्र रुढ़ सिंह और उसका बेटा लवप्रीत सिंह उनकी घूरा वाली जगह पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे। जिसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- भू विवाद में फावड़े से हमला, घायल दयाल सिंह के अनुसार विवाद बढ़ने पर बलजीत सिंह व लवप्रीत सिंह पास में ही रखे फावड़े से दयाल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। हमले में दयाल सि...