भू-विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा, पिता-पुत्र पर केस
जौनपुर, मई 31 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में शनिवार की शाम पड़ोसियों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। घटना का कारण भू विवाद बताया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गद्दोपुर गांव निवासी सुषमा यादव पत्नी अनिल यादव ने थाना पर तहरीर देकर बताया कि भू विवाद के पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी मोनाथ यादव और उसका पुत्र मुकेश यादव गाली गलौज के बाद मारने पीटने लगे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में एसओ गंगा सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.