सहरसा, मार्च 28 -- नवहट्टा (सहरसा), एक संवाददाता। डरहार थाना क्षेत्र के परताहा गांव में गुरुवार की रात भू विवाद में सिंहेश्वर यादव (70 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक सिंहेश्वर यादव घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी पूर्व से चल रहे भू विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के भतीजे शीतल यादव द्वारा डरहार थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि देर रात धीरज यादव, गजेंद्र यादव, देश गौरव यादव, विद्यानंदन यादव, संतोष यादव, रघुनंदन यादव, विवेकानंद यादव, नीतिश यादव, मनीष यादव, अमित यादव, अरहुल देवी, संजन देवी, कोमल देवी, लक्ष्मी देवी, आरती कुमारी, ...