गाजीपुर, अप्रैल 17 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अठहठा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को पीएसी के एक जवान पर विपक्षियों ने ब्लेड से हमला कर दिया। जवान घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसका रेवतीपुर सीएचसी पर इलाज कराया गया। मामले में देर शाम चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक अठहठा निवासी 58 वर्षीय अमरनाथ यादव पीएसी की 42वीं बटालियन में तैनात है और इन दिनों अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार को चार आरोपी उनके डेरे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। परिजनों ने बताया कि जब अमरनाथ यादव ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनके चेहरे पर ब्लेड से वार किया। घायल जवान खून से लथप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.