कटिहार, अप्रैल 19 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत के झाड़ी टोला वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोए अवस्था में 64 वर्षीय निलंबित होमगार्ड उमेश यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। टीम ने बारीकी से जांच करते हुए कई महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठा किए हैं।मृतक की पत्नी विमला देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में निलंबित होमगार्ड की बेरहमी से हत्या, परिजनों में दहशत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में आक्रोश व्याप्त है। मृतक का पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.