मधेपुरा, फरवरी 17 -- कुमारखंड। थाना क्षेत्र के बैसाढ़ में रविवार को दो पक्षों में भू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। बताया गया कि मंटू कुमार और अनमोल यादव के बीच अमीन द्वारा जमीन की मापी के दौरान मारपीट हो गयी। इस दौरान दो लोग मंटू कुमार व पिंकू कुमार जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...