अलीगढ़, मई 29 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रोहिणा सिंहपुर में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बड़े भाई पर छोटे भाई और उसके बेटे के साथ मारपीट करने तथा मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने अकराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई इंद्रपाल सिंह और उनके बेटे हरिओम के साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान मोबाइल फोन भी छीन लिया गया。

पीड़ित का बयान पीड़ित इंद्रपाल सिंह की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके जेठ परिवार की जमीन पर अकेले कब्जा करना चाहते हैं और आए दिन विवाद...