मेरठ, फरवरी 23 -- सरधना। रविवार सुबह कुशावली गांव में भू विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एक पक्ष से सोनू ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने भाई अभिषेक के साथ खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि अनिल पक्ष ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में अनिल व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से अनिल पुत्र राजवीर ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह खेत पर गया था तभी रास्ते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.