हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के बीलपुर गांव में खेत की नाप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की है। गांव निवासी पारीक्षत ने बताया कि पारिवारिक जमीन की नाप लेखपाल द्वारा उनकी गैरमौजूदगी में कर दी गई थी, जिससे वह संतुष्ट नहीं थे। शुक्रवार सुबह जब दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने पहुंचे तो उन्होंने आपत्ति जताई, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद यूपी-112 पर सूचना दी गई। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पारीक्षत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.