मुंगेर, मार्च 9 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के भलगुड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष की ओर से मंदोदरी देवी ने आवेदन देकर रामकिशोर यादव, पीयूष कुमार, आयुष कुमार और माला देवी सहित चार लोगों को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष से रामकिशोर ने थाना में आवेदन देकर प्रदीप कुमार, मंदोदरी देवी, आकाश कुमार, सपना कुमारी और शबनम कुमारी समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों क...