जौनपुर, जून 11 -- मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के अमोध कामापुर में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पिता और उसका पुत्र घायल हो गया। पीड़ित दुर्वाशा राम यादव निवासी अमोध कामापुर थाना पवांरा ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि उसी गांव के मोहनलाल यादव और शालिक राम यादव उनके दरवाजे पर आए और जमीन को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपी उत्तेजित हो गए। मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...