मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। वासुदेवपुर थाना अंतर्गत मंगल बाजार में भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें महुली निवासी आलोक कुमार घायल हो गए, जिन्हें परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार अपनी जमीन पर घर का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान मंगल बाजार निवासी अनिल कुमार सिन्हा और उनके परिजनों से जमीन के स्वामित्व को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आलोक कुमार का आरोप है कि, उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया था, जिसका विरोध कर दूसरे पक्ष ने हमला किया। दूसरी ओर, पप्पू लाला और उनके परिजनों का कहना है कि, उक्त जमीन उनकी है और आलोक कुमार जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर ही विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। वासुदेवपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.