फिरोजाबाद, मार्च 18 -- थाना नसीरपुर के गांव गांव दुर्ग सिंह की ठार में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नसीरपुर पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूपेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र देते कहा कि मंगलवार की योगेश के गांव के ही बालिकराम, बंशीलाल, अरविंद, एक अन्य युवक के साथ मिलकर लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। और आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की बहन ने आरोपियों का वीडियो बनाकर बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.