कानपुर, मई 30 -- बिधनू। शाहपुर गांव में शनिवार सुबह भू विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथापाई के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे व फावड़े से हमले किए गए। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाहपुर निवासी उमाशंकर द्विवेदी काफी समय से दरवाजे के सामने सड़क किनारे मवेशी बांध रहे हैं। वहीं, बगल में पड़ोसी राजकुमार मिश्रा का घूर व मवेशी बंधते हैं। शनिवार सुबह मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई इसके बाद लाठी-डंडे व फावड़ा से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें उमाशंकर की पत्नी अनीता, बेटी काजल व बुजुर्ग मां मालती फावड़ा व लाठी लगने से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- भूमि कब्जे के विवाद में पिटाई, तीन घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर दूसरे पक्ष के राजकुमार ...