मुंगेर, अप्रैल 1 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के पैसरा गांव में भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायल गोविंद कोड़ा ने बताया कि वह जमीन के कागजात और अपने हिस्से की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर गांव के ही फूलेश्वर कोड़ा, अनिल कोड़ा और कुंदन कुमार ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसका सिर फट गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मंती देवी और पुत्र अजय कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.