पूर्णिया, मई 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र में भू-विवाद को लेकर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में तलवार एवं हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। पहली घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के धरहर जमुनिया वार्ड संख्या-13 की है, जहां जोत की जमीन को लेकर विवाद में आदिवासी समुदाय के दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना को लेकर घायल रसिकलाल मरांडी की पत्नी सविता देवी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में सविता देवी ने आरोप लगाया है कि बरसों से जोत रहे जमीन पर खेती कर घर लौटने के बाद दुर्गा मरा...