मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में गुरुवार को भू विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से लोग उलझ गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कुदाल से हमला करने का प्रयास किया। दारोगा की वर्दी फाड़ दी और कॉलर पकड़कर मारपीट की। इसी बीच एक युवक ने पुलिस की गाड़ी की चाबी छीन ली। चाबी मांगने पर डायल 112 के चालक की जमकर पिटाई कर दी। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।मामला बिगड़ता देख दारोगा जयकिशोर सिंह ने थानेदार सुबोध कुमार मेहता को सूचना दी। इसके बाद थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों गुट के लोग शांत हुए। स्थानीय लोग तथा चौकीदार विकास पासवान के प्रयास से पुलिस की गाड़ी की चाबी वापस मिली। दारोगा ने बताया कि अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.