मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्रह्मोत्तरा गांव में रविवार को भू-विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक गुट के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश राय की पत्नी निर्मला देवी, पुत्री निक्कू कुमारी, अंशु कुमारी तथा पुत्र भोला कुमार को पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित उमेश राय ने पुलिस को बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर घर बनवाने के लिए मिस्त्री लगाकर खेत में काम करने चले गए। इसी दौरान उनके भाइयों ने मिस्त्री को काम करने से रोक दिया। पुत्री पूछताछ करने पहुंची तो आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.