जौनपुर, मई 15 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में भू-विवाद को लेकर एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने बीस दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी सर्वजीत मिश्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और उनकी उम्र करीब 70 वर्ष है। आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े छह बजे विवादित जमीन पर विपक्षी अखिलेश गड्ढा खोदकर झंडा गाड़ रहे थे। यह भी पढ़ें- दिव्यांग वृद्ध की पिटाई मामले मे 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज विरोध करने पर विपक्षियों ने उन्हें गालियां देते हुए मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने पानी की टंकी से कई...