कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। सनिगवां में सड़क पर कब्जा करने के विरोध में दबंगों ने युवक से गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपितों ने दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर रिपोर्ट कराई। सनिगवां भाभानगर निवासी हेमंत कुमार के मुताबिक, इलाके में उनका प्लॉट है। आरोप है कि अभिषेक यादव, शिव सिंह यादव, प्रियांशु व संतोष गुप्ता समेत अन्य लोग कूटरचित दस्तावेज तैयार सड़क पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर आरोपितों ने गाली-गलौज दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त रघुबीरलाल से न्याय की गुहार लगाई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.