जौनपुर, अप्रैल 23 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कोईलारी (बड़ी) ग्राम सभा में भू-विवाद में दंपती से मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चंदवक थाना क्षेत्र की रहने वाली सुंदरी देवी पत्नी सतीश सिंह ने बताया कि रविवार की रात में करीब आठ बजे विपक्षी संतोष सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह पुरानी रंजिश में पति सतीश को मारने लगे। बीच बचाव के प्रयास पर उन्हें भी पीटा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...