जौनपुर, अप्रैल 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार क्षेत्र के नईगंज कटघरा में भू-विवाद को लेकर मनबढ़ों ने दंपति सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कद दिया। नईगंज कटघरा निवासी नंहू चौहान ने गुरुवार को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की रात उनका पड़ोस से भू विवाद को लेकर विवाद हो गया। जिसमें अभय, संजय और ओम प्रकाश चौहान नें नंहू, पत्नी पूनम और बहन गुड्डी चौहान से मारपीट की। इस बाबत थानाप्रभारी केके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.