भू-विवाद में दंपति को चाकू मारकर किया घायल
जौनपुर, जून 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ताखा पूरब गांव में भू-विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुई कहासुनी के दौरान पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। गांव में शुक्रवार देर रात भू-विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक भाई ने अपने भाई 34 वर्षीय सुभाष पुत्र रामचरण तथा उसकी पत्नी 32 वर्षीय पूनम देवी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने परिजनों की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.