अमरोहा, अप्रैल 23 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में भूमि पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। चाचा और भतीजों के बीच जमकर मारपीट हुई व लाठी-डंडे चले। मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जोगिंद्र का अपने सगे चाचा सुखदेव व बलवंत के साथ लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। मंगलवार को विवाद तूल पकड़ गया और लाठी-डंडे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में बलवंत व दूसरे पक्ष से कुलदीप घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच कर कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.