देवघर, मार्च 17 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव में जमीन विवाद के मामले मे दो पक्षों के बीच हुई झड़प चाकूबाजी की घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार की है। मृतक गोडल साह है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गोडल साह की जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन घेराबंदी की जा रही थी। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गोडल साह और परिजनों ने जमीन घेराबंदी करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि उसी दौरान लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें मृतक को चाकू से कई वार किए गए। घटना में उनके भाई चौलेश्वर साह, प्रमिला देवी और सरिता देवी भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.