कन्नौज, अप्रैल 2 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के अमोलर गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अमोलर निवासी फिरोज अहमद पुत्र इब्राहिम ने बताया कि गांव की सरकारी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा किया गया है, जिसकी शिकायत उनके भाई ने सीएम पोर्टल पर की थी। इसी रंजिश के चलते जब उनके परिजन सरकारी नल से पानी भरने गए, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की शकीला पत्नी अबरार का आरोप है कि पहले फिरोज पक्ष के लोगों ने रंजिशन हमला किया, जिसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में फिरोज अहमद और शकीला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.