सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- रीगा। थाना क्षेत्र के रीगा प्रथम पंचायत के इमली बाजार गांव के वार्ड 13 में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने भूमि विवाद में अपने चचेरा भाई पर ताबड़तोड़ दबिया से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति के हल्ला पर आसपास के लोग के इकट्ठा होने पर फरार हो गया। तभी लोगों ने उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी की पहचान सचिदानंद प्रसाद के रूप में की गयी है। उसे गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सचिदानंद प्रसाद एवं उनके चचेरा भाई इनर्जित प्रसाद के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रही थी। वही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है, इसके आलोक में एफआईआर कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.