पीलीभीत, अप्रैल 1 -- बीसलपुर। भू विवाद में 27 मार्च को हुई मारपीट के मामले में घायल युवक की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक का बरेली में ही पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट पूर्व में ही दर्ज कर ली गई थी। युवक की मौत के बाद अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबल पतीपुरा निवासी पूर्व प्रधान दिवंगत रामसिंह यादव अपनी 10 बीघा जमीन बड़ी बेटी अनीता देवी के नाम कर गए थे। उनके कोई पुत्र नहीं है। इसी बात को लेकर रामसिंह के भतीजे सत्यपाल यादव, मुरारी लाल आदि अनीता देवी से रंजिश मानने लगे। बीते 27 मार्च को सुबह 10 बजे बृजेश कुमार व उसका पिता ओमशंकर व रविप्रकाश खेत पर पानी चला रहे थे। भू...