भू-विवाद में घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी का आरोप
इटावा औरैया, जून 19 -- भरथना। एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे भू-विवाद को लेकर जेठ व उसके बेटे समेत अन्य परिजनों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला शांत हो गया था। आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे नामजद दोबारा अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उनकी दो बहनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। घटना के समय घर में तेहरवीं कार्यक्रम होने के कारण कई लोग मौजूद थे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.