भू-विवाद में घर पर हमले में नौ नामजद समेत 24 पर मुकदमा
बिजनौर, जून 15 -- चांदपुर में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने नौ नामजद एवं 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए और परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही नकदी, आभूषण चोरी करने तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पीर ऊमरी हाल निवासी मोहल्ला सराय रफी के डॉ. हारुन पुत्र इब्राहिम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि संबंधित मकान उनकी माता मुशर्रत पत्नी इब्राहिम के नाम 29 अक्टूबर 2020 के बजरिये रजिस्ट्री बैनामे के आधार पर है। आरोप है कि मुंतजरीन पुत्र नसीमुद्दीन, बब्लू, सबूर पुत्र आबिद निवासी नसीरपुर शेख उर्फ मढ़ैयों, ताजुद्दीन, अब्दुल अहमद पुत्र ताजुद्दीन निवासी खेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.