समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बागी आधारपुर गांव में बुधवार को भू विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान रामचंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का भतीजा गुड्डू सिंह और पुत्र दिनेश सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हुए हैं। हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित एक बांसबाड़ी की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद था। बुधवार को अचानक उक्त बांसबाड़ी में आग लग गई, जिसके बाद तनाव चरम पर पहुंच गया। आग लगाने की घटना को लेकर जब रामचंद्र सिंह के पक्ष ने दूसरे पक्ष के जागेश्वर सिंह से पूछताछ की तो दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।बीच-बचा...