अलीगढ़, मई 6 -- दादों, हिन्दुस्तान संवाद। दादों थाना क्षेत्र के गांव समैना ततारपुर में मंगलवार को जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सिर में पत्थर लगने से बेटी की मौत हो गई। जबकि मां घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: ईंट-पत्थर से हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायलजमीन का विवाद गांव समैना ततारपुर निवासी मुकेश यादव पुत्र रामसिंह का अपने छोटे भाई सिंटू और छोटे से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर सिंटू व छोटे नशे की हालत में घर पर आ गए। गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुन...