भू विवाद में आठ राउंड फायरिंग, किसान के बांह लगी गोली
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शुक्रवार देर रात भू विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट के दौरान आठ राउंड फायरिंग की गई। इसमें एक गुट के किसान अजीत कुमार (36) को गोली लग गई। गोली किसान के बांह में लगी है। परिजनों की मदद से उसे बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान खतरे से बाहर है। पुलिस ने जख्मी अजीत कुमार के बयान के आधार पर राघोपुर निवासी अभिषेक कुमार, बिट्टू कुमार, रंजीत कुमार, विजय कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।मामले को लेकर अजीत की पत्नी रीमा देवी के बयान पर पुलिस ने 14 के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। बताया कि 13 जून 2019 को अजीत के बड़े भाई अखिलेश राय की जमीन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.