मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरकट्टा में बुधवार को भू-विवाद में एक गुट के लोगों ने किसान वीरेंद्र चौधरी को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बचाव में आए उनके दो लड़कों की पिटाई कर दी। परिजनों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित वीरेंद्र चौधरी ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। इसमें गांव के राजन जायसवाल उर्फ मोनू, साजन कुमार, प्रिंस कुमार समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। मेडिकल पुलिस को बताया कि वह कोदरकट्टा नूनफर चौक पर घरेलू सामान खरीदने गए थे, जहां पूर्व से घात लगाए आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र सोनू कुमार और राजू कुमार चौधरी की भी पिटाई कर दी। जेब से दस हजार रुपए और गले से सोने की चेन छीन ली। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.