भागलपुर, मार्च 29 -- प्रखंड सभागार में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान को लेकर शिविर आयोजित की गई। विभिन्न स्थानों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्याएं अधिकारी के समक्ष रखी। शिविर में प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, प्रभारी सीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से कुल 12 नए मामले सामने आए, नौ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.