मोतिहारी, फरवरी 28 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। मलाही थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गये। घायलों में एक युवक की मौत शनिवार को इलाज के दौरान आईजीएमएस पटना में हो गयी। मृतक मझरिया गांव के रामअवतार यादव का पुत्र बिट्टू यादव (20) था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित तेजपुरवा गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को मझरिया गांव के बिट्टू यादव व धर्मेंद्र यादव के बीच मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गये। घायलों में बिट्टू यादव को इलाज के लिए अरेराज, अरेराज से मोतिहारी व मोतिहारी से आईजीएमएस पटना ले जाया गया। जहां उसकी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.