जौनपुर, मार्च 6 -- मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में होली के दिन भू-विवाद को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी बनारसी चौहान पर उनके पड़ोसी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। जानकारी के अनुसार बनारसी और उनके पड़ोसी के बीच भू- विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। होली के दिन विवाद बढ़ गया और पड़ोसी ने शराब के नशे में आकर बनारसी पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद परिजन बनारसी को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ सिकरारा थाने में तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.