सीतामढ़ी, मार्च 1 -- पुपरी। भू विवाद को लेकर मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में कुसैल के स्व. महेश्वर राय का पुत्र राम नारायण राय, विजय राय, गंगा राय का पुत्र रविन्द्र कुमार राय, भहमा के राजकिशोर दास का पुत्र धीरज कुमार दास व मित्तल पासवान का पुत्र अमर पासवान शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...