हरदोई, अप्रैल 14 -- पाली। ग्राम रमापुर में जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 2 मिनट 40 सेकेंड का है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रमापुर गांव में राकेश और रामप्रसाद सगे भाई हैं। कस्बा के भगवन्तपुर मोहल्ला में रहते हैं। दोनों के बीच खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। राकेश ने आरोप लगाया है कि उसके खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को उसके भाई रामप्रसाद ने काट लिया और खेत पर कब्जा कर लिया। जब उसने विरोध किया तो रामप्रसाद ने अपने परिवार के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीडियो में कुछ लोग दोनों पक्षों को समझाते हुए और मारपीट करने से रोकते हुए भी नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगा...