भू-विवाद को लेकर दंपति के साथ मारपीट
हमीरपुर, मार्च 24 -- राठ। भू-विवाद को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों ने युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। बचाने पहुंची पत्नी को भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव निवासी भाग्यवली ने बताया कि परिवार से भू-विवाद चल रहा है। मंगलवार को परिवार के ही कुछ लोगों ने पति धनप्रसाद के साथ गाली-गलौज की। पति ने जब विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर जब वह पति को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। ग्रामीणों के आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.