देवघर, मार्च 20 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथगढ़ में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर सामानों की लूट कर ली गयी। पीड़ित ने घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना अंतर्गत हथगढ़ निवासी प्रफुल्ल कुमार यादव ने बताया कि 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रिश्तेदार की मोटरसाइकिल से हथगढ़ बाइपास रोड अवस्थित नाश्ते की दुकान जा रहा था। उसी दौरान ऋतु श्रमिक टाइल्स गोदाम के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि जसीडीह थाना के पछियारी कोठिया गांव निवासी अरविंद यादव, पदन बेहरा गांव निवासी राजू जायसवाल, रिखिया थाना के भुरभुरा मोड़ निवासी सचिन पंजियारा समेत 10-12 अन्य लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार अरविंद यादव द्वारा सड़क किनारे जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। जब जमीन बेचने से इंकार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.