भू-विवाद को मारपीट, चार घायल
देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के धोबाना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल मुकेश यादव ने बताया कि उसके गोतिया ने जबरदस्ती जमीन घेरकर घर बनाने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी होने पर विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडा व धारदार हथियार से अचानक प्रहार कर दिया। जिससे एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में जयप्रकाश यादव, उषा देवी, मुकेश यादव और यशोदा देवी शामिल है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.