सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सुप्पी। थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को जनता दरबार लगा। जिसमें अवर निरीक्षक व अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक द्वारा संयुक्त रूप से भूमि विवाद से संबंधित पांच मामलों की सुनवाई की गयी। अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर दो मामलों का निपटारा किया गया। जबकि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर तीन मामलों की सुनवाई की अगली तिथि चार अप्रैल को निर्धारित की गयी। सुप्पी थाना के अवर निरीक्षण राजा कुमार, ग्रामीण चौकीदार पूर्णेन्दु कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...