भू-विवाद की जांच को लेकर गांव पहुंचे अंचलाधिकारी
पूर्णिया, मई 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत अंतर्गत हरिशचंद्रपुर गांव में चल रहे भू-विवाद की जांच को लेकर शुक्रवार को अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हसन एवं पंचायत निरीक्षक सुमन कुमार विवादित स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों की बात सुनी तथा मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि प्रथम पक्ष गौरव शर्मा एवं सौरभ शर्मा तथा द्वितीय पक्ष गणेश साह के बीच भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद अंचलाधिकारी स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों को आगामी शनिवारीय जनता दरबार में जमीन संबंधी सभी आवश्यक कागजातों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी समझौते के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने की भी अपील की। अंचलाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.