पलामू, अप्रैल 27 -- पाटन, प्रतिनिधि। प्रभारी सीओ पाटन अमित कुमार झा ने रैयतों को बकाया भू-लगान जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया। हल्का स्तर पर काफी वर्षों से लगान जमा नही करने वाले दो दर्जन से अधिक रैयतों को बकाया लगान 15 दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया है। भू लगान जमा नही करने पर राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया है की ऐसे रैयतों से संपर्क कर भू भगान जमा कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...